अंजलि अरोड़ा ने MMS कांड पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बोलीं..

इंटरनेट पर वायरल एक अश्लील वीडियो क्लिप (MMS) में लॉकअप फेम अंजलि अरोड़ा के होने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग के बाद अब अंजलि ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस मामले पर खुलकर बात की और बताया कि इस घटना के बाद उन पर और उनके परिवार पर क्या बीत रही है। अंजलि ने बताया कि ये सारे वीडियोज उनके छोटे भाई-बहन भी देखते हैं। वह 21 साल की हैं और यह सब झेल नहीं पा रहीं। अंजलि ने यह भी बताया कि वीडियो में उनका नाम आने के बाद उनके पेरेंट्स का क्या रिऐक्शन था।

 

बोलीं- मेरे भाई सारे वीडियोज देखते हैं

अंजलि अरोड़ा ‘काचा बादाम’ वीडियो पर डांस के बाद लॉकअप से घर-घर अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब उनका डांस वीडियो ‘सैंया दिल में आना रे’ रिलीज हो चुका है। इस बीच एक वायरल एमएमएस से नाम जुड़ने पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस मामले पर अंजलि ने सिद्धार्थ कनन से बात की। सिद्धार्थ ने पूछा, 21 साल की उम्र में सफलता मिलती है, पॉप्युलैरिटी आती है लेकिन जब एमएमएस का वीडियो हर जगह फैल रहा है। क्या एक 21 साल की लड़की इसको सहन कर पा रही है? इस पर अंजलि ने जवाब दिया, मुझे नहीं पता है कि लोग क्या कर रहे हैं। मेरा नाम लगाकर, मेरा फोटो लगाकर कि अंजलि अरोड़ा का एमएमएस है, ये है वो है, मुझे नहीं पता कि क्यों कर रहे हैं। इन  सभी ने तो मुझे बनाया है ना। इनकी भी फैमिली है, मेरी भी फैमिली है। मेरी फैमिली, भाई सारे वीडियोज देखती है। इतना बोलते-बोलते अंजलि रोने लगीं।

बदनाम और यूट्यूब व्यूज के लिए हो रहा ये सब

अंजलि बोलीं, कभी-कभी जब मैं ये चीजें देखती हूं तो मुझे लगता है कि ये सब क्यों कर रहे हैं, जिसमें मैं हूं ही नहीं, यूट्यूब पर व्यूज के लिए? मेरी भी तो फैमिली है, मेरा भाई है, बहन हैं, मेरे छोटे भाई हैं, जो ये सब चीजें देखते हैं। इन्होंने मुझे बनाया है, कुछ लोग इस चीज को गलत ही लेकर जा रहे हैं। किसी को बदनाम करना चाहते हो पर इस तरीके से? कहते हैं न कि किसी की बराबरी न कर पाओ तो बदनाम कर दो, बस यही सब कर रहे हैं। इनके लिए मैं क्या बोलूं।

 

बताया मां-बाप का रिऐक्शन

मां-बाप का रिऐक्शन क्या रहा, इस पर अंजलि ने जवाब दिया, मैं जब लॉकअप से आई तो मुझे पता कि लॉकअप के पहले से ही चल रहा है। चौथे वीक के आसपास कुछ हुआ था तो मेरे मम्मी-पापा ने कम्प्लेंट फाइल करवाई थी कि अंजलि का फेस लगाकर कुछ फेक वीडियोज चलाए जा रहे हैं। मेरे मम्मी-पापा ने आकर मुझसे एक चीज नहीं पूछी कि ये क्या है और क्या नहीं। लेकिन कुछ दिन पहले मुझे ये सब चीजें दोबारा से होने लगीं। इतने गंदे-गंदे कमेंट्स आ रहे हैं।

 

अंजलि बोलीं, मैं नहीं झेल पा रही

अंजलि ने सवाल किया, मैंने क्या बिगाड़ा है। मैंने क्या गलत किया है। मैं हूं ही नहीं वो। आप लोग मेरे को प्यार दे रहे और इतना सपोर्ट कर रहे हो। फिर ऐसी चीजें कर रहे हो। ये भी नहीं सोचते कि किसी की फैमिली ये झेल पाएगी या नहीं। मैं सिर्फ 21 साल की हूं, मैं भी इस चीज के लिए तैयार नहीं हूं कि झेल पाऊं। लोगों को ऐसी चीजें फैलाने में मजा आता है, किसी की इज्जत के साथ खेलने में इनको शर्म नहीं आती। अंजलि ने बताया कि उनके परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज हो चुकी है लेकिन परिवार ये सब नहीं झेल पाएगा इस बात का दुख है।

The post अंजलि अरोड़ा ने MMS कांड पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, रोते हुए बोलीं.. appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/3aGQoUF
via IFTTT
Previous Post Next Post