छपरा में एक बार फिर से जहरीली शराब कांड का मामला सामने आया है. जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग बीमार पड़ गए हैं. अब इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहद सख्त बयान दिया है. शुक्रवार को जब उनसे जहरीली शराब कांड के बारे में पूछा गया तो सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोग गलत करने वाले हैं. शराब पीना बुरी बात है. जो शराब पिएगा वह मरेगा ही. बता दें कि छपरा के मुचकनपुर के पास अवैध शराब बेचने वाले से लोगों ने दारू खरीदी थी. शराब का सेवन करते ही एक-एक कर सबकी तबीयत बिगड़ गई. पिछले 24 घंटे में जहरीली शराब का सेवन करने वाले 5 लोगों की मौत हो गई. एक ही गांव में 5 लोगों की मौत के बद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अभियान चला रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इको पार्क पहुंचे थे. इस मौके पर जेडीयू नेता विजय चौधरी, शीला मंडल, श्रवण कुमार, आशोक चौधरी, संजय झा जैसे नेता वहां मौजूद थे. सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि बहन की रक्षा के लिए रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है, ऐसे में वृक्ष की रक्षा के लिए आज वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बिहार में हरित आवरण 15 फीसद तक पहुंच गया है.
बीजेपी के जंगलराज के आरोप का जवाब
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा खेमा बदलने पर पूर्व सहयोगी बीजेपी बेहद नाराज है. भाजपा के जंगलराज के आरोप का सीएम नीतीश कुमार ने जवाब भी दिया. उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ बोलने से बीजेपी नेताओं का काद पार्टी में बढ़ जाएगा. हमने जिस व्यक्ति को पार्टी में जितना अधिकार दिया, उसे कितना गड़बड़ किया है.’ महागठबंधन के साथ सरकार बनाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी की इच्छा से यह निर्णय लिया गया है. बता दें कि नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ते हुए महागठबंधन के साथ्ज्ञ नए सिरे से सरकार बनाई है.
Source : News18
The post जहरीली शराब से होने वाली मौत पर बोले सीएम नीतीश- जो पिएगा वह मरेगा ही appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/KDGSq3Q
via IFTTT