बिहार पुलिस की एक महिला कांस्टेबल ने खुदकुशी का प्रयास किया है. जहर खाने के कारण महिला थाना में पदस्थापित महिला पुलिस जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है जिसमें 28 वर्षीय प्रिया कुमारी ने जहर खा कर आत्महत्या करने का प्रायस किया. जहर खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस जवानों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रिया पहले से शादीशुदा है लेकिन उसका प्रेम-प्रसंग अपने ही विभाग के एक सहकर्मी से चल रहा था. प्रिया ड्यूटी से अपने कमरा में गई और जहर खा लिया,जब प्रिया के चिल्लाने का आवाज आयी तो अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे और इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. प्रिया ने जहर किन कारणों से खाया, इसकी तहकीकात की जा रही है. लेडी कांस्टेबल प्रिया किराये के मकान में रहती है.
घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रिया का प्रेम प्रसंग मुंगेर जिला में पदस्थापित पुलिस जवान नीतीश कुमार से चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. इस बीच मंगलवार को जब प्रिया ड्यूटी से अपने फ्लैट पहुंची तो प्रिया ने प्रेमी नीतीश से शादी करने का दवाब बनाय. वहीं नीतीश ने शादी से जब इंकार किया तो गुस्से में आकर प्रिया ने सल्फास खा ली जिससे स्थिति ज्यादा बिगड़ने लगी. प्रिया पहले से ही शादीशुदा है.
सल्फास की दवा खाने के बाद प्रिया ने अपने पति के मोबाइल पर जहर खाने की सूचना दे दी. प्रिया का पति अभी झारखंड राज्य के देवघर जिला पुलिस में कार्यरत है. प्रिया का पति सुनील कुमार सुमन बाबाधाम का प्रसाद लेकर शेखपुरा आ ही रहा था तभी उसे मोबाइल पर ये सूचना मिली जिसके बाद वो भागा-भागा पत्नी के पास पहुंचा. फिलहास पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
The post पति के रहते सहकर्मी को दिल दे बैठी लेडी कांस्टेबल, शादी से इंकार किया तो खा लिया जहर appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/21M8jtv
via IFTTT