भागलपुर में रिश्तों के शर्मसार होने का मामला सामने आया है. यहां एक कलियुगी पिता पर अपनी तेरह वर्षीय बेटी के साथ रेप करने का आरोप लगा है. घटना नाथनगर के मुंशी बदन लेन की है. सोमवार की देर शाम पीड़िता अपनी मां के साथ नाथनगर थाना पहुंची और शिकायत करते हुए कहा कि उसके पिता एक साल से लगातार उसके साथ गलत काम (बलात्कार) कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बमबम साह एक साल से लगातार उससे रेप कर रहे थे. जब वो विरोध करती थी तो वो उसे जान से मारने की धमकी देते थे. मां को इसका पता चला तो उसने भी अपने पति की करतूतों का विरोध किया, लेकिन उसके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई. उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मां बाजार गई थी तो वो घर में अकेली थी. इसका फायदा उठाते हुए पिता उसके साथ गंदा काम करने लगे, लेकिन इस दौरान मां घर लौट गई. उसने अपने पति को नाबालिग बेटी के साथ गंदा काम करते देखकर विरोध किया तो वो उन दोनों के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद तंग आकर मां-बेटी नाथनगर थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया.
नाथनगर थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन ने बताया कि नाबालिग लड़की से रेप का केस दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हैवान पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया है.
Source : News18
The post भागलपुर में अपनी 13 वर्षीय बेटी से साल भर से कर रहा था रेप, आरोपी पिता गिरफ्तार appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/fMxI6pU
via IFTTT