राखी बांधने भाई के पास जा रही नाबालिग से तीन मनचलों ने किया गैंगरेप

बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां रक्षाबंधन जैसे पर्व के दिन एक नाबालिग के साथ दरिंदगी हुई और तीन मनचलों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के साथ उस वक्त हैवानियत हुई जब वो भाई को राखी बांधने जा रही थी. गैंगरेप की इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में है.

गैंगरेप का ये मामला बिहार के सीवान जिला से जुड़ा है. जैसे ही गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजकर पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. घटना सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि लड़की भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है जो अपने नानी के घर भगवानपुर रहती थी. वह अपने चचेरे भाई को राखी बांधने बगल के गांव जा रही थी तभी उसके साथ ये घटना हुई.

 

गांव के बगल के तीन लड़कों ने सुनसान रास्ता का फायदा उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. तभी रास्ते से गुजर रहे स्कॉर्पियों में बैठे कुछ लोगों ने देखा तो लड़की के पास गये. इस दौरान तीनों लड़के लड़की को छोड़ फरार हो गए. लड़की ने महिला थाने में आवेदन देकर अपने गांव के बगल के ही तीन लड़के पवन माझी, इमामुद्दीन और दिनेश राय पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जैसे ही मामला प्रशासन के संज्ञान में आया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं लड़की का मेडिकल चेकअप कराया है. पुलिस को अब रिपोर्ट का इंतजार है. इस मामले में सीवान के एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. महिला थाने में पीड़िता द्वारा केस दर्ज कराया गया है. पीड़िता द्वारा जैसे ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

The post राखी बांधने भाई के पास जा रही नाबालिग से तीन मनचलों ने किया गैंगरेप appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/SarUIkB
via IFTTT
Previous Post Next Post