पत्नी को गैर की बाहों में देखा तो पति ने कर दी हत्या, लिखा- इसका यही अंजाम होता है

बिहार के पूर्णिया में एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. महिला का अर्धनग्न शव उसके किराये के मकान से मिला है. मृतका का नाम कल्याणी है. घटना शहर के खजांची हाट थाना के प्रभात कॉलोनी की है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज, थाना प्रभारी अनिल कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई. घटनास्थल से पुलिस को एक नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि पति के रहते दूसरे से संबंध बनाने का यही नतीजा होता है.

नीचे में नाम नीरज लिखा हुआ है. दरअसल नीरज मृतका कल्याणी के पति का भी नाम है. पुलिस को आशंका है कि पति ने ही किसी वजनदार चीज रोटी बनाने वाले तवे से सिर पर वारकर उसकी हत्या कर दी है. मृतका का मोबाइल भी पति के पास ही है. सदर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सरोज ने बताया कि हत्या का शक पति पर ही है. उन्होंने कहा कि महिला कल्याणी का ससुराल बड़हरा कोठी थाना इलाके में पड़ता है. मृतका यहां पर रहकर किसी प्राइवेट एक्स-रे में काम करती थी.

शनिवार की शाम को उसकी सहेली जो कि मृतका के साथ ही रहती थी, जब पहुंची तो महिला कल्याणी का शव घर में देखा. उसके बाद इसकी सूचना उसने पहले घर के मालिक को दी. गृहस्वामी प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला पिछले डेढ़ माह से उनके घर में किराये पर रहती थी. वह ऑफिस से आकर अपने घर में लेटा था तभी लड़की जो उसी कमरे में किराये पर रहती है ने उसे बताया कि कल्याणी की किसी ने हत्या कर दी है.

 

पुलिस ने बताया कि एक महीने पहले ही महिला के 4 साल के बेटे को उसके दादा अपने साथ घर लेकर चले गए थे. घटना के दिन महिला का पति नीरज भी यहां आया था. आशंका है कि उसी ने कल्याणी की हत्या कर दी और मोबाइल लेकर फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतका का पति काफी दिनों से अपनी पत्नी से अलग रहता था.

The post पत्नी को गैर की बाहों में देखा तो पति ने कर दी हत्या, लिखा- इसका यही अंजाम होता है appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/w3lINW4
via IFTTT
Previous Post Next Post