जीवन साथी की हत्या जीवन संगिनी द्वारा किए जाने का यह मामला बेगूसराय से सामने आया है. पत्नी ने सात साल वैवाहिक जीवन बिता के बाद अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी और अपने ही हाथों से अपना सुहाग उजाड़ दिया. घटना से डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरान गांव में सनसनी फैल गई. जिसने भी सुना दंग रह गया. मृतक के भाई किशोर पासवान ने कहा कि उसके भाई को फांसी पर लटका कर उसकी ही पत्नी ने मार डाला.
किशोर पासवान ने बताया कि उसका भाई कमरे में गया और पति पत्नी में बहस होने लगी. उसका भाई शहर में काम करता था और कभी कभी गांव आता था. उस दिन दोनों में किसी के साथ संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ और गूंजा ने शत्रुघ्न को गला घोट कर फांसी पर लटका दिया. हर किसी के मन में केवल एक ही सवाल शोर मचा रहा था. सभी को लग रहा था सात साल से साथ रहने वाले, तीन बच्चो के माता पिता होने के बाद पति पत्नी में ऐसा क्या हो गया कि गूंजा ने अपने ही पति शत्रुघ्न की गला घोट कर निर्मम हत्या कर दी.

दरअसल, डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरान गांव के रहने वाले सोनेलाल पासवान का पुत्र शत्रुघ्न पासवान की शादी सात साल पहले गूंजा से हुई थी. जिसके बाद दोनों के तीन बच्चे भी हैं. मृतक शत्रुघ्न गांव से बाहर दूसरे शहर में काम करता था. पति और पत्नी में सब कुछ ठीक चल रहा था. पर पिछले एक सालों से गूंजा का गांव के विपिन पासवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी भनक उसके पति शत्रुघ्न को लग चुकी थी. कई बार गूंजा को समझा भी चुका था. पर गुंजा पर विपिन के प्यार का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ था कि उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था.
चोरी छिपे प्रेमी संग रंगरलियां मनाती थी गूंजा
गूंजा खुद ही अपना जीवन और घर बर्बाद कर रही थी. पति के लाख समझाने के बाद भी वह समाज से चोरी छिपे घर पर रंगरलियां मना रही थी, पति के बाहर होने का फायदा उठा कर उसे धोखा दे कर अपनी हवस को मिटा रही थी. उसे लगता था वह अपने इस बदनाम रिश्ते को बंद कमरे के अंदर ही छुपा कर रख लेगी. वह अपने पति को ताउम्र इस धोखे में रख लेगी. पर गूंजा का पति शत्रुघ्न पासवान लगातार इस अवैध रिश्ते का विरोध कर रहे थे.
पति की हत्या की साजिश गूंजा ने ऐसे रची
गूंजा ने अपने पति शत्रुघ्न पासवान जो सिलगुड़ी में में मजदूरी करता था को कॉल किया, और नाग पंचमी को घर बुला लिया. शत्रुघ्न को जरा सा भी भान नहीं था कि उसकी पत्नी उसके पीछे उसकी हत्या का जाल बुन रही है. एक दिन शत्रुघ्न ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी विपिन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया तो उसका खून खौल गया. उसने अपनी पत्नी गुंजा से सारा सच जानना चाहा. उसके पीछे यह सब कब से कैसे गंदा खेल चल रहा है पूछा तो दोनों में झगड़े शुरू हो गए. यह बात गूंजा और उसके प्रेमी विपिन को नागवार गुजरी. दोनों ने मिल कर शत्रुघ्न का गला घोट दिया. और फंदे से लटका दिया.
पति को मारकर बच्चों के साथ हो गई फरार
जब परिजनों को पता चला तब तक गूंजा अपने तीनों बच्चो के साथ फरार हो चुकी थी. मृतक के पिता ने कहा उनेक बेटे शत्रुघ्न पासवान की पत्नी का पिछले एक साल से गांव के विपिन पासवान से प्रेम प्रसंग चल रहा था. और शत्रुघ्न इसका लगातार विरोध कर रहा था. इसी बात से नाराज पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिल कर अपने ही पति का गला घोट कर हत्या कर दी, फिर उसे फंदे से लटका दिया और फरार हो गई.
मामले की छानबीन में जुटी बेगूसराय पुलिस
थोड़ी ही देर में शत्रुघ्न की मौत की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई. जिनसे सुना वह भाग कर मौके पर दौड़ता चला आया. देखते ही देखते पूरा गाँव मौके पर एकत्र हो गाया. पुलिस को सूचना मिली और डंडारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. आरोपी पत्नी गूंजा और उसके प्रेमी विपिन की तलाश कर रही है.
The post बिहार: इश्क की सूली चढ़ा सुहाग! प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, पढ़ें पूरी कहानी appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/yEWmsAk
via IFTTT