बिहार के मुजफ्फरपुर में होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा जोरों पर है। कई होटल इस के लिए जाने जाते हैं जहां लड़के लड़कियों के लिए खास इंतजाम होता है। गुरुवार को भगवानपुर चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर सदर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक व दो युवतियों को पकड़ा। चारों से पुलिस ने पूछताछ कर रही है। उनकी पहचान हो गई है। वे करजा व ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और प्रेमी युगल बताए जाते हैं। पुलिस चारों को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने होटल संचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

बिना आ़ईडी के दिया कमरा
पुलिस के अनुसार, बिना पहचान पत्र के ही होटल मैनेजर ने युवक-युवतियां को कमरा आवंटित किया था। इनकी इंट्री विजिटर रजिस्टर में नहीं की थी। होटल के रजिस्टर में कई दिन पीछे की भी कोई इंट्री नहीं मिली है।
थाने पर परिचित महिला ने किया
वहीं, दोनों युवतियों के पकड़े जाने की सूचना पर एक महिला परिचित सदर थाने पहुंची और उनपर आग बबूला हो गई। दोनों को फटकार लगाई। महिला ने बताया कि घर पर कॉलेज जाने की बात बोलकर निकली थी। दोनों युवतियां स्नातक की छात्राएं हैं। ब्रह्मपुरा में किराए के मकान में रहती हैं।
परिजनों को बुलाया गया है
सदर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि होटल में छापेमारी के दौरान स्नातक अंतिम वर्ष की दो छात्राएं और दो युवक कमरे में संदिग्ध स्थिति में मिले। सभी के परिजनों को बुलाया गया है। होटल संचालक से पूछताछ की जा रही है।
होटल पर पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फरपुर के भगवानपुर में कई होटल सेक्स रैकेट के ठिकाने बन गए हैं। जिस होटल से दो प्रेमी युगल को पकड़ा गया है उस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इन होटलों में घंटे के दर से लड़के लड़कियों को कमरा दिया जाता है। नियमों का भी पालन नहीं किया जाता। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद यहां धंधा चलता है। पहले भी होटल संचालक सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल जा चुके हैं। ऐसे लोग फिर से वही धंधा करते हैं।
The post कॉलेज के लिए घर से निकली थीं लड़कियां, बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गईं appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/eMWZhum
via IFTTT