Ishant Sharma: क्रिकेट का त्यौहार यानि इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीरीज के लिए ऑक्शन का आयोजन 23 दिसम्बर को किया जा रहा है. अगले साल मार्च महीने में शुरू होने की संभावना के बीच सभी फ्रेंचाइजियों के बीच ऑक्शन से ही खिताबी जीत के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है.
23 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 16वें सीजन का ऑक्शन कोच्चि में किया जा रहा है. ऑक्शन में टीम इंडिया के दिग्गज अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने एक बार फिर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में अपना नाम देकर टी20 लीग में खेलने की दिलचस्पी दिखाई है.
IPL 2023 Auction: Ishant Sharma को दिल्ली ने खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है. जहां आईपीएल 2023 नीलामी आज यानि 23 दिसंबर को कोच्चि में हो रही है. ऑक्शन में विश्व भर के खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ऊंची बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल कर रही है. पिछले साल मेगा ऑक्शन के मुकाबले यह यह मिनी ऑक्शन है जिसमें ट्रेड और रिलीज़ के बाद खिलाड़ियों को एक बार फिर से टीम में शामिल किए जाने के लिए जंग हो रही है.
दिल्ली की टीम ने बोली लगाते हुए उन्हें अपने खेमे में शामिल करने का मन बनाया. ऑक्शन के लिए इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा था. ऐसे में टीम ने उन्हें 50 लाख रुपए की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया.
बता दें कि इशांत शर्मा (Ishant Sharma) पहले भी आईपीएल में हिस्सा ले चुके है. साल 2008 से 2021 के बीच उन्होंने 93 मुकाबले खेले है. 93 मैचों में वो 72 विकेट चटका चुके है. शर्मा अपने अनुभव के चतले टीम के लिए एक बेहतरीन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ विकल्प साबित हो सकते है.
बेस प्राइस- 50 लाख
खरीदने वाली टीम- दिल्ली कैपिटल्स
नीलामी में मिली रकम- 50 लाख
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/7MbsR2z
via IFTTT
