Vijay Deverakonda Liger: विजय देवरकोंडा का छाया बिहारी अंदाज, बोले- ‘हम तsहरा से बहुत प्यार करिला’

साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) की प्रमोशन में बिजी हैं. इसके लिए वो बिहार से लेकर हर जगह अपने फैंस से रूबरू हो रहे हैं. ऐसे में हाल ही में एक्टर ने पटना पहुंचकर एमबीए चाय वाली और टिकटॉक स्टार शिल्पी राघवानी से मुलाकात किया था. शिल्पी के साथ उनका एक डांस वीडियो भी वायरल हुआ था. इस दौरान वो भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) से मुलाकात नहीं कर पाए थे लेकिन एक्ट्रेस ने बाद में उनसे मुलाकात की थी. इसके बाद उनकी साथ में फोटोज भी सामने आई थी. ऐसे मेंअब दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें ‘लाइगर’ स्टार का बिहारी अंदाज देखने के लिए मिल रहा है. इसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

अक्षरा सिंह ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम (Akshara Singh Instagram Video) पर शेयर किया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो अक्षरा सिंह के साथ बैठे हैं और भोजपुरी की फैशन आइकन उनका इंटरव्यू ले रही हैं. वो उनसे बिहार के अनुभव के बारे में जानने की कोशिश करती हैं. अक्षरा पूछती हैं कि ‘हाल ही में आप पटना में घटना करके आए हो मतलब कि एकदम बवाल गरदा उड़ाकर आए हो. एकदम राउडी अंदाज में. क्या कहना चाहते हो अपने बिहार, पटना और यूपी वालों के लिए.’ इसके बाद एक्टर हकलाते हुए जवाब देते हैं कि ‘मैं आई लव यू बोलना चाहता हूं बिहारी में. एक बार सिखाइए.’ फिर एक्ट्रेस उन्हें भोजपुरी में आई लव यू बोलना सिखाती हैं कि ‘हम तsहरा से बहुत प्यार करिले’. विजय इस लाइन को बड़ी ही सादगी से बोलते हैं. उनकी टंग में और उनके अंदाज में ये काफी बेहतरीन लगता है. इसके बाद एक्ट्रेस उनकी खूब तारीफ करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वहीं, विजय देवरकोंडा (Akshara Singh-Vijay Deverakonda Video) एक बार फिर से बिहार की तारीफ करते हुए कहते हैं कि ‘मुझे तो बहुत मजा आया बिहार में.’ और फिर से बिहारी अंदाज में कहते हैं कि ‘बहुत-ए-मजा आया.’ इस पर अक्षरा कहती हैं कि ‘आपने गरदा-गरदा कर दिया कि नहीं बिहार में’ तो ‘लाइगर’ स्टार फिर कहते हैं कि ‘हां एकदम कर दिया… बिहार में बवाल कर दिया’. एक्टर का ये चिल और मस्ती वाला अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इनके वीडियो को 16 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. भोजपुरी एक्ट्रेस ने भी वीडियो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘नशा बिहार का फायर छाया कुछ इस कद विजय देवरकोंडा पे… वैसे बिहार यूपी का बच्चा बच्चा राउडी है एकदम आपकी तरह’.

 

25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘लाइगर’

आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाइगर’ (Vijay Deverakonda Liger) के प्रमोशन में बिजी हैं. इसकी प्रमोशन के लिए एक्टर हाल ही में पटना गए थे. इस दौरान उनका टिकटॉक स्टार से भोजपुरी एक्ट्रेस बनी शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वो उनके साथ ‘आफत’ (Aafat) गाने पर डांस कर रहे थे. दोनों ने इस गाने का हुक स्टेप किया था. इसे काफी पसंद किया गया था. फिल्म ‘लाइगर’ को 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें वो पहली बार अनन्या पांडे (Ananya pandey) के साथ नजर आने वाले हैं. इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था. इस मूवी से एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं.

The post Vijay Deverakonda Liger: विजय देवरकोंडा का छाया बिहारी अंदाज, बोले- ‘हम तsहरा से बहुत प्यार करिला’ appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/RTHShfz
via IFTTT
Previous Post Next Post