BTSC ANM Recruitment 2022: बिहार में 10,000 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्री

BTSC ANM Recruitment 2022: बिहार में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर बंपर भर्ती हो रही है. बिहार तकनीकी सेवा आयोग, BTSC ने अधिसूचना जारी कर सहायक नर्स मिडवाइफरी अथवा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू है. वहीं उम्मीदवार 1 सितंबर तक पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 10709 पद इसके माध्यम से भरे जाएंगे. ऐसे में यह सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है.

कौन कर सकता है आवेदन
12वीं पास के साथ एएनएम डिप्लोमा की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

 

आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित है. इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी.

 

कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 2400 के तहत 52100 से लेकर ₹20200 का मासिक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा. इसके अलावा कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस लिंक images.news18.com/ibnkhabar/uploads/2022/07/BTSC-ANM-Recruitment-2022-Notification-PDF.pdf पर जाएं और भर्ती के नोटिफिकेशन से सभी जानकारी चेक करें.

The post BTSC ANM Recruitment 2022: बिहार में 10,000 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, बस होनी चाहिए ये डिग्री appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/9wobWTt
via IFTTT
Previous Post Next Post