बिहार की राजधानी पटना (Patna) के फुलवारी शरीफ़ में प्रेमिका के इनकार से आहत युवक ने थाना परिसर में आत्मदाह (Self Immolation) का प्रयास किया. सिरफिरे की इस हरकत से हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि वहां मौजूद थाना के स्टाफ ने उसको ऐसा करता देख लिया और दौड़कर आग को बुझाया. घायल युवक को तुरंत एम्स (AIIMS) ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी महेंद्र कुमार जहानाबाद का रहने वाला है. मंगलवार को वो फुलवारी शरीफ से नवादा अपनी प्रेमिका से शादी करने की नीयत से आया था. दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब उसने अपनी प्रेमिका को अपने घरवाले से मिलवाने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया. लड़की की इस बेरूखी से उसका दिल टूट गया. इसके बाद वो गांव के दो लोगों के साथ थाना पहुंचा, और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली. थाना के कर्मी ने आनन-फानन में दौड़कर आग बुझाया और उसे तुरंत एम्स भेजा. लेकिन एम्स में जगह नहीं होने का हवाला दिया गया और पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बुरी तरह से झुलसा युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. यह घटना दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है.
बताया जा रहा है कि फुलवारी शरीफ में एक कोचिंग में पढ़ने के दौरान महेंद्र का दानापुर के बीबीगंज की रहनेवाली एक युवती से प्यार हो गया था. वो फुलवारी शरीफ के नवादा स्थित ननिहाल में रह कर उसी कोचिंग में पढ़ती थी. समय के साथ दोनों का प्रेम परवान चढ़ा, लेकिन युवती के घरवालों को उसका प्यार मंजूर नहीं था. उन्होंने दोनों को अलग करने का प्रयास किया.
पुलिस सिरफिरे युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में है. फिलहाल उसे इलाज के लिए पीपीएमसीएच भेजा गया है.
The post गर्लफ्रेंड के शादी से इनकार करने पर युवक ने थाने में खुद को लगाई आग, हालत गंभीर appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/QUawH39
via IFTTT