मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मोहन बड़ोदिया इलाके में पत्नी ने अपने पति के साथ प्रेमिका को देख लिया. इसके बाद भड़की महिला पुलिस के साथ उसके घर पहुंच गई और पति और उसकी प्रेमिका की जमकर खबर ली. इस दौरान जमकर फैमिली ड्रामा भी देखने को मिला. महिला का पति जितेंद्र शास्त्री धार्मिक आयोजन करने के साथ ही बाबा के तौर पर पहचान रखता है. जब पत्नी और पुलिस ने घर पर मौजूद महिला के बारे में पूछताछ की तो बाबा उसे अपनी शिष्या बताने लगा.

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर अपने माता-पिता के यहां गई बाबा की पत्नी जब अपने घर लौटी तो घर पर एक अन्य महिला की मौजूदगी से वो जमकर भड़क गई. फिर उसने पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा देखने को मिला. इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच मारपीट भी देखने को मिली और पुलिस ने इनको लेकर थाने पहुंची. इस दौरान आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पत्नी की शिकायत पर पति जितेंद्र शास्त्री के ख़िलाफ़ मोहन बड़ोदिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बाबाजी पत्नी ने अपने पति पर मारपीट दहेज प्रताड़ना जैसे आरोप भी लगाए हैं.
पत्नी गई थी मायके
दरअसल, महाराज की पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी. इस दौरान उनको पता चला कि पति घर पर किसी दूसरी महिला के साथ है. इसकी जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी अपने मायके से सीधे मोहन बड़ोदिया ससुराल पहुंच गई. इसके बाद पत्नी ने जमकर हंगामा किया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महाराज की तलाशी ली. फिर उस कमरे को खोलने के लिए बोला गया जिस पर ताला लगा हुआ था. पहले महाराज ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया. लेकिन जब कमरे का ताला खोला गया तो अंदर से उनकी कथित शिष्या निकली.
इसके बाद पत्नी ने जमकर झूमाझटकी की. इसके बाद मामला शांत कराने के लिए पुलिस जितेंद्र महाराज और उनकी कथित शिष्या को लेकर बाहर आ गई. फिलहाल पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर महाराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Source:- News18
The post कमरे में दूसरी महिला के साथ था पति अचानक मायके से पहुंच गई पत्नी, जानें फिर क्या हुआ appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/YgJ1A32
via IFTTT