दोस्त के पिता से शादी न करने पर पाक लड़की के साथ किया यौन शोषण, वीडियो बनाकर दी धमकी

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक लड़की को उसके दोस्त के पिता के साथ शादी करने के लिए मजबूर किया गया लेकिन लड़की ने जब इंकार किया तो उसे प्रताड़ित किया गया. दरअसल, यह मामला 8 अगस्त को लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में हुआ जब एक वीडियो में संदिग्धों द्वारा मारपीट देखा गया.

घटना का एक वीडियो मंगलवार को सामने आया जिसमें लड़की के साथ संदिग्धों द्वारा मारपीट करते देखा गया, उसका सिर और भौहें मुंडवा दिया गया और पीड़िता को संदिग्धों के जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया.

पिता के उम्र का था दानिश

पीड़िता अपनी मां के साथ रहती है और डेंटिस्ट बनने के लिए कोर्स कर रही है. उसके दो भाई है जो लंदन और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ‘वह और दानिश की बेटी अन्ना दोस्त थे और अन्ना के परिवार के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे.अन्ना के पिता शेख दानिश ने मुझे शादी का प्रस्ताव दिया, लेकिन मैंने और मेरे परिवार ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया. दानिश मेरे पिता की उम्र का था और जब मैंने अन्ना को यह बताया, तो वह मुझ पर भड़क गई.’

 

यौन शोषण का बनाया वीडियो

पीड़िता ने कहा कि 8 अगस्त को जब उसका भाई ब्रिटेन से लौटा तो दानिश और उसके 14 साथी उसके घर आए और उसके भाई को शादी का प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए मजबूर किया. जब उसके भाई ने प्रस्ताव ठुकरा दिया तो संदिग्ध और उसके साथियों ने पीड़िता और उसके भाई को प्रताड़ित किया और जबरन दानिश के घर ले गए जहां उन्होंने उन्हें फिर से प्रताड़ित किया. संदिग्धों ने पीड़िता को दानिश के जूते चाटने के लिए मजबूर किया, और फिर दानिश उसे दूसरे कमरे में ले गया जहां उसने उसका यौन उत्पीड़न किया और इसका वीडियो बनाकर धमकाया.

 

15 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के अपहरण, प्रताड़ना, जबरन वसूली और यौन उत्पीड़न के लिए पाकिस्तान दंड संहिता की कई धाराओं के तहत 15 संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसका फोन भी छीन लिया, 5 लाख रुपये की जबरन वसूली की और साढ़े 4 लाख के सोने के गहने छीन लिए. 10 लाख की और मांग की और धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अपलोड कर देंगे.

 

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने घटना पर लिया संज्ञान

पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘पुलिस ने दानिश और उसकी बेटी सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी संदिग्धों की पड़ताल जारी है’ वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और पंजाब पुलिस प्रमुख को मामले में सभी संदिग्धों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है.

 

Source:- News18

The post दोस्त के पिता से शादी न करने पर पाक लड़की के साथ किया यौन शोषण, वीडियो बनाकर दी धमकी appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/5p201Tu
via IFTTT
Previous Post Next Post