बिहार में एक बार फिर से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. प्रेमी-प्रेमिका का शव अलग-अलग जगहों पर मिली है. प्रेमी का शव जहां रेलवे ट्रैक पर तो प्रेमिका का अधजला शव बालू में गड़ा मिला है. एक ही साथ दोनों के शव अलग-अलग जगहों से मिलने से ऑनर किलिंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है क्योंकि इस घटना के बाद से लड़की के परिजन फरार हैं. ऑनर किलिंग की ये घटना बिहार के गया की है.

प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों की हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया था. हत्यारों ने प्रेमी के लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि पता चले कि किसी ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है वहीं युवती का अधजला शव बालू में दफन किया हुआ मिला. बताया जा रहा है कि युवती को पहले जलाने का प्रयास किया गया था लेकिन जब पुलिस की भनक लगी तो आनन-फानन में जलती चिता से शव को उठाकर नदी किनारे दफना दिया गया.
पुलिस ने सूचना के आधार पर दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है. यह घटना गया जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत गेरे धनकुट्टी गांव की है. बताया जा रहा है कि सोमवार से गेरे धनकुट्टी का युवक विष्णु देव मांझी लापता चल रहा था. परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चल रहा था. इसी बीच मंगलवार को मानपुर रेलवे ट्रैक पर एक शव होने की सूचना लोगों को मिली.
परिजन वहां पहुंचे तो विष्णुदेव मांझी का शव देखा. इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. बताया जा रहा है की जिन युवक-युवती की लाश बरामद की गई है, उन दोनों के बीच कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने उसकी हत्या प्रेम प्रसंग में होने की बात कही.
इसके बाद मृतक की प्रेमिका की भी खोजबीन होने लगी. प्रेमिका उसी गांव की रहने वाली थी. प्रेमिका को ढूंढते हुए लोग उसके घर को पहुंचे, तो वहां कोई परिजन नहीं था. पता चला कि सभी फरार हो गए हैं. इसके बाद लड़की की भी हत्या की आशंका जताई गई और कुछ आशंकाओं के आधार पर एक बालूनुमा स्थान पर खुदाई की गई तो वहां से दफन हुआ युवती का शव बरामद कर लिया गया. युवती का शव अधजले अवस्था में मिला.
बताया जा रहा है कि रात 12 बजे युवती की हत्या करने के बाद सुनसान जगह पर जलाया जा रहा था लेकिन पुलिस की सूचना पर शव को जलती चिता से उठाकर पास में ही बालू के अंदर दफना दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की अनुसंधान कर रही है. ग्रामीणों के मुताबिक लड़की के परिजनों ने पहले प्रेमी युवक की हत्या की. इसके बाद युवती की भी हत्या कर दी.
The post घरवालों का रास नहीं आयी बेटी की मोहब्बत, प्रेमी के साथ दी दर्दनाक मौत appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/Kyr4Mvg
via IFTTT