झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने बिहार से भगाई गई महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है. बिहार के संग्रामपुर थाने से आयी पुलिस टीम ने गांडेय थाने की पुलिस के सहयोग से संग्रामपुर से भगायी युवती के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और गांडेय थाना ले आयी. संग्रामपुर की पुलिस आरोपी युवक के साथ महिला को मुंगेर ले जाने की प्रक्रिया में जुट गयी है.
क्या है मामला
बिहार के मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र की 26 वर्षीय प्रियंका देवी, पति पप्पू मंडल बीते 22 जुलाई को अपने दो बच्चों के साथ घर से गायब हो गयी थी. युवती के पति पप्पू मंडल ने अपने स्तर से काफी खोज बीन की. उसने अपने सारे नाते रिश्तेदारों से बात की लेकिन प्रियंका का कहीं पता नहीं चला. इस दौरान युवती ने कटोरिया से फोन कर अपने पति को बताया कि अब उसे नहीं खोजना. तब प्रियंका के पति पप्पू मंडल ने स्थानीय संग्रामपुर थाने में पत्नी की गुमशुदगी को लेकर सनहा दर्ज कराया. इस दौरान प्रियंका देवी के खाते से जिसमें पति पप्पू मंडल का मोबाइल नंबर दर्ज था उससे रुपये निकासी की गई, जिसका मैसेज पति के मोबाइल में आने लगा.

पंडाल बनाने के दौरान हुआ प्रेम
उसने इसकी सूचना पति पप्पू मंडल ने स्थानीय थाने में दी. तब हरकत में आयी संग्रामपुर थाने की पुलिस बल ने रविवार को गांडेय थाने की पुलिस बल के सहयोग से गांडेय थाना क्षेत्र के घाटकुल से महिला को आरोपी युवक अल्ताफ अंसारी पिता गजरुद्दीन अंसारी के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और गांडेय थाना ले आयी. आरोपी युवक तीन महीने पहले साइबर अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ जेल में बंद था. छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा था. जेल से निकलने के बाद आरोपी युवक पंडाल बनाने का काम करने लगा. इसी दौरान वह मुंगेर के संग्रामपुर गया था जहां उसकी मुलाकात प्रियंका से हुई. बाद में उसे अपने प्रेमजाल में महिला को फंसा लिया और घाटकुल ले आया. आरोपी युवक भी दो बच्चों का पिता है.
मुंगेर लाने की तैयारी में पुलिस
संग्रामपुर, बिहार थाने के पुअनि अबुल कलाम एवं अमरजीत सिंह ने बताया कि गांडेय थाना पुलिस बल के सहयोग से आरोपी युवक को संग्रामपुर से भगायी प्रियंका देवी के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपी युवक को मुंगेर ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.
Source:- News18
The post पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी संग बिहार से झारखंड भागी थी महिला, एक गलती ने बिगाड़ा खेल appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/q27yQKL
via IFTTT