हाजीपुर. गांव के जंगल से जब 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला था तो पुलिस या फिर किसी और ने भी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि पांच युवकों ने हत्या से पहले इस महिला के साथ रेप का घिनौना का प्रयास किया होगा. महिला का शव बरामद किया गया था तो उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे क्योंकि चाकू से गोद-गोदकर महिला की निर्मम हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए और फिर गिरफ्तार आरोपियों ने घिनौना काम स्वीकार किया.

इस केस से पांच आरोपी जो कि गिरफ्तार हो गए हैं ने मिलकर वृद्ध महिला से रेप की योजना बनाई थी और इसी जबर्दस्ती में महिला को जगह-जगह मारा पीटा फिर बाद में चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी. हत्या का ये मामला हाजीपुर से है जहां वृद्ध महिला की हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अपराधी अभी भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है.
पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि जिस महिला की हत्या चाकू से गोदकर की गई थी उसके साथ पांच लोगो ने गैंग रेप का प्रयास किया था और इसी दौरान महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. एसडीपीओ सदर राघव दयाल ने बताया कि गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर की रहने वाली एक वृद्ध महिला सुरती देवी का शव बगीचे में एक खुले बाथरूम से मिला था. महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. इस मामले में मृतका के पुत्र ने अज्ञात अपराधियों पर हत्या करने का केस दर्ज कराया था.
पुलिस को दिए लिखित शिकायत में मृतका के पुत्र नागेंद्र पंडित ने आरोप लगाया था कि उसकी मां प्रतिदिन की तरह जलावन चुनने के लिए घर से बगीचे में गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी. जब काफी खोजबीन की गई तो महिला का शव मठ के पास स्थित बगीचे में बने एक खुले बाथरूम से बरामद किया गया. केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की तो तकनीकी अनुसंधान में गांव के ही गुड्डू कुमार की संलिप्तता उजागर हुई, जिसे गिरफ्तार कर जब पुलिस ने पूछताछ किया तो घटना के पीछे का कारण और उसमे शामिल अपराधियों का नाम सामने आया.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिदुपुर के रहने वाले उसके साथी राज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि गुड्डू अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिस पर पहले से ही गंगा ब्रिज थाने में दो मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है.
Source : News18
The post शर्मनाक: 60 साल की वृद्धा से गैंगरेप नहीं कर सके तो पांच दोस्तों ने मिलकर कर दी हत्या appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/agHBpT4
via IFTTT