हरियाणा के पानीपत जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के लिए बिहार के पटना जिले से आए 4 नाबालिग को पुलिस ने पानीपत के ऐतिहासिक देवी मंदिर से बरामद किया है. इनमें 3 लड़कियां और 2 लड़कें शामिल है.

दरअसल पानीपत सिटी थाना पुलिस को देवी मंदिर से सूचना मिली कि 5 बच्चे पहुंचे हैं, जिसमें 4 नाबालिग शादी करने की तैयारी कर रहे थे. हालांकि ऐन मौके पर पुलिस ने पहुंचकर न सिर्फ शादी होने से रोका, बल्कि पांचों को अपने साथ ले आई. पुलिस ने उनसे प्राथमिक पूछताछ के बाद उन्हें बाल कल्याण विभाग (CWC) के हवाले कर दिया. वहीं CWC ने बच्चों से पूछताछ की तो 2 लड़कियां 15 से 16 साल की मिली, जबकि एक किशोर की उम्र 13 साल मिली. वहीं दो किशोर 17 से 18 साल के मिले.
CWC मुकेश आर्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पांचों बच्चों की बिहार के पटना जिले में अपहरण की शिकायत दर्ज है. उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बच्चों ने घूमने फिरने जैसी अनेकों फिल्मी कहानियां सुनाईं और घर का एड्रेस छुपाने के लिए अनेकों झूठ भी बोले. हालांकि जब गहनता से पूछा गया तो मालूम हुआ कि ये पांचों बच्चे शादी की नीयत से पटना से पानीपत पहुंचे थे. इनमें से 2 लड़कियां 8वीं और तीसरी लड़की तथा 2 लड़के 10वीं क्लास में पढ़ते हैं.
सीडब्ल्यूसी सदस्य मुकेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों बच्चों को पानीपत के भोलाराम ने अपने यहां ठहराया था, जो खुद भी नाबालिग है. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने बताया कि बच्चों से पूछताछ कर उनके परिजनों और साथ ही बिहार पुलिस से सम्पर्क किया. इसके बाद बिहार पुलिस पानीपत सिटी थाना पहुंची और जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर सभी पांचों बच्चों को बिहार पुलिस के हैंडओवर कर दिया गया.
वहीं बिहार के पटना जिले के गांधी मैदान थाने से पहुंचीं एएसआई कुसुम कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के अपहरण का केस थाने में दर्ज है. उन्हें पानीपत के सिटी थाना से सूचना मिली कि बच्चे उनके पास पहुंचे हैं, जिसके बाद वह टीम के साथ पानीपत पहुंची और बच्चों से पूछताछ कर उन्हें बिहार ले जाया जा रहा है.
Source : News18
The post शादी करने के लिए पटना से पानीपत पहुंच गए 5 नाबालिग, पुलिस भी हैरान appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/B0ZjoO5
via IFTTT