एशिया कप 2022 में भारत से ज्यादा पाकिस्तान को क्यों मिलेगा फायदा, पूर्व कप्तान ने बताया ये कारण

भारत 28 अगस्त को एक ब्लॉकबस्टर मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा, जब एशिया कप 2022 में दोनों टीमों का आमना-सामना दुबई के मैदान पर होगा। दोनों टीमें आखिरी बार पिछले साल टी20 विश्व कप में एक-दूसरे से भिड़े थे, जहां पाकिस्तान ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को 10 विकेट से हराया था। हालांकि, इसके बाद से बहुत कुछ बदल गया है, क्योंकि अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं और कोच राहुल द्रविड़ हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप के बाद से कप्तानी संभाली है और उनकी कप्तानी में भारत ने जिस भी सीरीज में हिस्सा लिया है, वो सीरीज भारत हारा नहीं है। उधर, पाकिस्तान की टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने कहा है कि दुबई में पाकिस्तान की टीम को ही फायदा मिलेगा। सरफराज का कहना है कि भारत ने अच्छी क्रिकेट पिछले कुछ समय में जरूर खेली है, लेकिन यूएई की परिस्थितियों को पाकिस्तान बेहतर जानता है।

 

स्पोर्ट्स पाकटीवी से बात करते हुए सरफराज ने कहा, “किसी भी टूर्नामेंट का पहला मैच टूर्नामेंट की टोन सेट करता है। हमारा पहला मैच भारत के खिलाफ है। निश्चित रूप से हमारा मनोबल ऊंचा होगा, क्योंकि जब हम पिछली बार भिड़े थे तो पाकिस्तान ने भारत को उसी मैदान पर हराया था। पाकिस्तान इन परिस्थितियों को अच्छी तरह जानता है, क्योंकि हमने यहां पीएसएल और कई घरेलू सीरीज भी खेली हैं।”

 

उन्होंने ये भी कहा, “हां, भारत यहां आईपीएल खेल चुका है, लेकिन उनके पास इन हालातों में खेलने का उतना अनुभव नहीं है, जितना पाकिस्तान के पास है। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी का फिट होना जरूरी है। अगर आप उनकी मौजूदा टीम को देखें तो वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन हमारी टीम खासकर सबसे छोटे प्रारूप में अच्छा खेल रही है।” भारत और पाकिस्तान कम से कम दो बार जरूर भिड़ेंगे।

 

Source:- livehindustan

The post एशिया कप 2022 में भारत से ज्यादा पाकिस्तान को क्यों मिलेगा फायदा, पूर्व कप्तान ने बताया ये कारण appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/faC1LUr
via IFTTT
Previous Post Next Post