टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली मौजूदा वक्त के सुपरस्टारों में शामिल हैं. दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों मे शुमार विराट कोहली का सोशल मीडिया पर भी अलग ही जलवा है. वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियतों लोगों में से एक हैं. वह कइयों के लिए प्रेरणा हैं. खेल के प्रति जुनून उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है और मैदान पर उनका आक्रामक अंदाज भी काफी पसंद किया जाता है. इसी बीच बहुत से लोग यह जानना चाहते होंगे कि आखिर वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितनी कमाई करते हैं.
33 साल के विराट कोहली पिछले काफी वक्त से बल्लेबाजी में जूझ रहे हैं. वह पिछले करीब 3 साल से किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. ‘किंग कोहली’ से मशहूर विराट का फैन बेस फिर भी बढ़ा ही है, खासतौर से सोशल मीडिया पर तो वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं.

आउट ऑफ फॉर्म होने के बावजूद, कोहली इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स और कमाई के मामले में टॉपर क्रिकेटर हैं. वेबसाइट hopperhq.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली इंस्टाग्राम पर कमाई करने वाली शीर्ष हस्तियों की लिस्ट में 14वें स्थान पर है. वह टॉप-25 में शामिल एकमात्र एशियाई हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 20 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से करीब 8.69 करोड़ रुपये कमाते हैं. इस फोटो शेयरिंग सोशल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की सूची में रोनाल्डो टॉप पर हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 44 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह एक पोस्ट से करीब 19 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं.
दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. वह एक पोस्ट से करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. लिस्ट में दूसरा नाम अमेरिकी मॉडल काइली जेनर का है जो इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 14.6 लाख रुपये की कमाई करती हैं.
The post विराट कोहली और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितना कमाते हैं? appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/v7Tl0zj
via IFTTT