बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट को काट डाला

बिहार के जमुई जिले में एक युवक की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारों ने युवक के प्राइवेट पार्ट को भी काट डाला। शव को झाड़ी में फेंक दिया। मृत युवक की पहचान अकबर अंसारी के रूप में हुई है। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद युवक घर से बाहर के लिए निकला था।

 

मृतक के पिता ने बताया कि अकबर करीब दो साल से झारखंड के भेलवाघाटी थाना के रमनीटांड में घर बनाकर पूरे परिवार के साथ रहता था। वह रविवार को बारह बजे के करीब बाइक से गांव आया था। बकरीद की नमाज अदा करने के बाद खाना खाकर वह अपनी होंडा बाइक से पोस्तमारा पहाड़ी होकर जाने वाले कच्ची रास्ते से रमणीटांड के लिए निकला था। दो बजे तक रमणीटांड स्थित अपने घर नहीं पहुंचने पर उसकी पत्नी ने फोन कर घर नहीं पहुंचने और मोबाइल नहीं उठाने की जानकारी दी। तब उसकी खोजबीन शुरू की गई।

उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। खोजबीन के क्रम में पोस्तमारा पहाड़ी के रास्ते में जाने पर पहाड़ी के पास झाड़ी के पास उसकी बाइक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। तब उसकी खोजबीन की जाने लगी है। खोजबीन में बाइक से करीब सौ गज की दूरी खेत की मेड पर लगे बांस की झाड़ी में उसका लहूलुहान अवस्था में शव मिला। शव के कुछ दूरी पर पिटाई में प्रयुक्त तीन डंडा एवं मृतक का कटा लिंग फेंका हुआ था। वहीं खेत में कई जगह खून के धब्बे बिखरे हुए थे।

 

शव मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गये। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना चकाई पुलिस को दी गई। सूचना पाकर चकाई थाना अध्यक्ष राजीव तिवारी, एसआई मृत्युंजय कुमार, अभिनंदन कुमार एवं सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में पहुंचे और शव को कब्जे में लेना चाहा।

 

लेकिन वहां मौजूद झारखंड से आये ग्रामीणों ने मृतक के परिजन को नौकरी एवं उचित मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे। शव को उठाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष द्वारा काफी देर समझाने बुझाने के बाद किसी तरह मौके से शव उठाया गया। शव को कब्जे में लेने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिये जमुई भेजा गया।

Source : Hindustan

The post बिहार में युवक की पीट-पीटकर हत्या, प्राइवेट पार्ट को काट डाला appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/7AekVBv
via IFTTT
Previous Post Next Post