छपरा जिले के पानापुर गांव की बेटी सबिता महतो ने फिर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। 25 वर्षीया सबिता महतो समुद्र तल से 19300 फीट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन योग्य सड़क उमलिंग ला पर साइकिल चलाकर पहुंच गई। जहां पर उन्होंने तिरंगा फहराया।
चोटी पर लहराया तिरंगा
समुद्री तल से 19,300 फीट के दूरी पर स्थित चोटी पर साइकिल से चढ़ाई करने वाली सबिता पहली महिला हैं। 5 जून को दिल्ली से शुरू किए गए अपनी यात्रा को सविता ने 28 जून को उमलिंग में समाप्त किया। इसके बाद 28 जून को चोटी पर पहुंच तिरंगा लहराया। यह चोटी ट्रांस हिमालय का भाग है जो लद्दाख पर्वत श्रेणी के अंदर आता है।

एवरेस्ट फतह करना है सपना
बता दें कि फिलहाल साइकिलिस्ट सविता लद्दाख में है। उन्होंने बताया कि परिजनों के मदद और हौसला अफजाई के कारण उनको यह सफलता मिली है। आगे एवरेस्ट पर चढ़ाई करना सपना है। इसमें आर्थिक स्थिति बाधा बन कर आ रही है। आर्थिक मदद मिलने के साथ अगला पड़ाव एवरेस्ट पर चढ़ाई करना होगा।

मछली बेचते हैं सबिता के पिता
सबिता के पिता दार्जिलिंग में मछली बेचने का काम करते हैं और सबिता की आर्थिक स्थिति उतनी ठीक नहीं है। इसके बावजूद उसने कई लोगों से मदद की गुहार लगाकर अपने अभियान में मदद की अपील की है और सीमित मदद के बावजूद लगातार अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रही है।
The post बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, साइकिल से दुनिया के सबसे ऊंची सड़क पर पहुंचकर फहराया तिरंगा appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/Kw0YiAs
via IFTTT