उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ एक अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है. यहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली. अब नव दंपति को शादी टूटने का डर सता रहा है. सूत्रों के मुताबिक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बाद अब नव दंपत्ति जल्द ही कोर्ट मैरिज करेंगे. बताया जा रहा है कि कोर्ट मैरिज करने के लिए सूरज अपनी पत्नी का दस्तावेज बनवाने में जुटा हुआ हैं. हिंदू धर्म अपनाने वाली मोमिन खातून से मीना बनने के बाद अब नई पहचान बनाना चाहते है. सूत्र बताते हैं कि मीना की आईडी प्रूफ बनते ही दोनों नव दंपति कोर्ट में शादी रचाएंगे. फिलहाल शादी के बाद से ही खुद को सुरक्षित रखने के लिए सूरज और मीना घर में कैद हैं.
इससे पहले नव दंपति ने एक विशेष समुदाय संगठन से खतरा जताया है. विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिला महामंत्री गौरव सिंह ने सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है. मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर नव दंपति को सुरक्षा दिलाने की बात की है.

पूरा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव का है. जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी सूरज को 2 वर्ष पहलेहैदरपुर खास गांव की एक मुस्लिम लड़की मोमिन खातून से प्रेम हो गया. दोनों का प्यार जब परवान चढ़ा तो वे परिजनों से चोरी छुप-छुप कर मिलने-जुलने और एक साथ जीने मरने की कसम खाने लगे. लेकिन इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो धर्म के कारण ऐतराज जताने लगे, जबकि प्रेमी के परिजनों को कोई ऐतराज नहीं था.
हिंदू रीति रिवाज से की शादी
यही नहीं. प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी व उसके परिजनों पर दबाव भी बनाया कि वे इस्लाम धर्म को अपना ले. लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया. इसी बीच दोनों ने शादी करने की ठानी और धर्म की आड़े आ रही दीवार को तोड़ने का फैसला किया. दोनों ने आज क्षेत्र के सम्मो माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इस दौरान लड़के के घर वाले व क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे.
The post धर्म बदल हिंदू लड़के से शादी करने वाली मुस्लिम लड़की को सता रहा यह डर, अब करेगी कोर्ट मैरिज appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/mLsqtB2
via IFTTT