Bihar Weather Today: मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गया समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें बिहार में आज मौसम का हाल

बिहार में मौसम विभाग ने आज कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार सुबह येलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, गया, सीतामढ़ी, शिवहर समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, अगले 48 घंटे के भीतर बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में पुरवा और दक्षिणी पुरवा हवाएं चल रही हैं। इससे हवा में नमी बनी हुई है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा जिले में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी होने की आशंका है। साथ ही राज्य में 31 जुलाई तक वज्रपात का अलर्ट है।

बता दें कि बिहार के अधिकतर जिले बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। अब तक 35 जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कम है। कहीं-कहीं तो अभी अनुमान के मुताबिक आधी बरसात भी नहीं हो पाई है। ऐसे में सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। उनकी धान समेत खरीफ की फसलें बर्बाद हो रही हैं। धान की रोपनी प्रभावित हुई है। बिहार के लोगों को अगले 10 दिनों के भीतर अच्छी बारिश की उम्मीद है।

The post Bihar Weather Today: मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गया समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें बिहार में आज मौसम का हाल appeared first on Bihar News - Best Research.



from Bihar News – Best Research https://ift.tt/UVMP3xo
via IFTTT
Previous Post Next Post