बिहार से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. गांव की एक 13 वर्षीया लड़की के साथ उसके पड़ोसी एवं दूर के रिश्ते में मुंहबोले चाचा ने धमकी देकर लगातार तीन महीने तक बलात्कार किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गयी. मुंहबोली भतीजी से रेप की ये शर्मनाक घटना छपरा जिले की है.

बताया जाता है कि तीन माह पहले अपने ननिहाल धेनुकी गयी पीड़िता को घर वापस बुलाने गये आरोपी युवक ने रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ बलात्कार कर दिया एवं घरवालों को नहीं बताने की धमकी दी. चाचा की धमकी से पीड़िता डर गयी जिसका फायदा आरोपी लगातार उठाता रहा. बलात्कारी चाचा इस घटना के बाद 13 साल की बच्ची के साथ लगातार संबंध बनाता रहा जिससे वह गर्भवती हो गयी.
मामले की जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए. इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवार थाने पहुंचा जहां पीड़िता ने अपने मुंहबोले चाचा 20 वर्षीय बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया वहीं नाबालिग लड़की को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया है.
इस मामले में पानापुर थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपी की पहले से पहचान थी जिसके कारण आरोपी लड़की को धमकाता रहा और जब लड़की गर्भवती हो गई जब घर वालों के इस बात की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिया है और कड़ी कार्रवाई करेगी.
The post नाबालिग भतीजी से 3 महीने तक रेप करता रहा चाचा, गर्भवती हुई तो सामने आई काली करतूत appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/lf5xVw2
via IFTTT