वैसे तो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर लोग अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किसी परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक भी हो जाता है. अक्सर इस तरह के मामले सामने आते हैं जिससे परिवार टूटता है और समाज के लिए भी सही नहीं होता. ऐा ही एक मामला बिहार के जमुई जिले के एक गांव से सामने आया है जहां 35 साल की दो बच्चो की मां एक 15 साल के लड़के को दिल दे बैठी.
दोनों के बीच प्रेम इतना परवान चढ़ा कि महिला ने लड़के को अपना मायके वाला बताकर घर में रोक लिया फिर रात के अंधेरे में महिला को लड़के के साथ रंगरेलिया करते हुए उसके पति ने देख लिया. इसके बाद हंगामा हुआ और दोनों की पिटाई सरेआम गांव के मंदिर के आगे कर दी गई. इस मामले में पति और ग्रामीणों द्वारा महिला और उसके 15 साल के प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना जमुई जिले के नगर थाना के हरला गांव की है.
बताया जा रहा है कि जमुई की रहने वाली 35 साल की दो बच्चों की मां फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग करते हुए जहानाबाद के रहने वाले इंटर के छात्र 15 साल के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग में पड़ गई. जानकारी के अनुसार महिला घंटो तक मैसेंजर से वीडियो चैट करती थी. इस बीच रविवार को महिला ने उस लड़के को अपने घर बुलाया और मायके का लड़का कहकर उसे अपने घर में ही रुकवा दिया. इस बीच देर रात लड़के के साथ महिला संबंध बना रही थी. इसी दौरान महिला के पति नो दोनों को देख लिया.
फिर क्या था, गांव के मंदिर के आगे पति और ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई की गई. वायरल हो रहे वीडियो में महिला प्रेमी लड़के को अपनी बाहों में जकड़ उसे बचा रही है और उसका पति डंडे और मुक्कों से दोनों की धुनाई कर रहा है. पूरे गांव के सामने दोनों को सजा देते हुए पिटाई का मामला सामने आने के बाद मौके पर पहुंचे मुखिया और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और लड़के के घर वालों को इस बारे में जानकारी दी गई.
जानकारी यह भी मिली है कि गांव वालों ने इस बारे में लड़के के घर वालों को बताया जहां से लोग आए और फिर ऐसा नहीं करने का लिखित बयान लिया गया. इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह से बात की गई तो पुलिस ने इस तरह की जानकारी से सीधे इनकार कर दिया.
The post फेसबुक के जरिये हुए प्यार में 2 बच्चों की मां से मिलने पहुंचा 15 साल का प्रेमी, रात के अंधेरे में पति ने दबोचा appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/S3PQExN
via IFTTT