राजस्थान के बीकानेर में पति-पत्नी के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि गुस्साई बीवी ने क्रिकेट के बैट से पीट-पीट कर पति को अधमरा कर दिया. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पति और उसके परिजनों के खिलाफ ही एकतरफा कार्रवाई की. जिसका लोगों ने विरोध किया. इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है.
खाना खाए बगैर पति का सो जाना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि नाराज पत्नी ने सोए हुए पति को क्रिकेट खेलने के बैट से धुन डाला. पिटाई इतनी जबरदस्त की कि पति के सिर पर एक दर्जन से ज्यादा टांके लगाने पडे़. इतना ही नहीं आस पड़ोस के लोगों और पति के घरवालों के एक बार छुड़ा देने के बाद भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने छीना हुआ बैट मांग कर अधमरे पडे़ पति पर दोबारा हमला कर डाला.
पीड़ित पति के परिजनों का आरोप है कि महिला के खिलाफ पति अमीन की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस पत्नी की तरफ से पति और उसके पडोसियों के खिलाफ दर्ज करवाए छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार करने के लिए धमका रही है.
पुलिस के इस रवैये के खिलाफ पीड़ित पति के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बीकानेर के एसपी से इंसाफ करने की गुहार लगाई है. पीड़ित पति के परिजनों का कहना है कि वो सो रहा था, तभी पीछे से उस पर हमला किया गया, कम से कम 15 टांके आए हैं, वीडियो प्रूफ है मेरे पास, कोई भी पुलिस वाला एक्शन नहीं ले रहा है.
बीकानेर- बिना खाना खाए सो गया था पति तो पत्नी ने बैट से कर दी धुनाई .. पति को आए 15 टांके।
ऊपर से दर्द में कराहते पति पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कर दिया
पति बेचारा ये कह रहा है कि पिटाई भी उसी की हुई.. और केस भी उसी पर। pic.twitter.com/kPGULZya9m— हम लोग We The People (@ajaychauhan41) July 15, 2022
पीड़ित पति के परिजनों का आरोप है कि पुलिस वालों ने कुछ नहीं कहा, अभी तक कुछ एक्शन नहीं लिया, तुरंत हमारे ऊपर केस हुआ है, हमारे ऊपर व्यास कॉलोनी थाने में केस हुआ है, चार भाइयों का नाम आया है, चार पड़ोसी का नाम आया है, ये सिर फूटा हुआ ये वीडियो बना हुआ झूठ थोडे ही है, या लेडीज को इजाजत है मर्डर करने की.

The post खाना खाए बिना सो गया पति, गुस्साई पत्नी ने क्रिकेट बैट से पीटा, लगे 15 टांके appeared first on Bihar News - Best Research.
from Bihar News – Best Research https://ift.tt/ie8Dj1n
via IFTTT